Rishikesh: गोविंदनगर डंपिंग जोन के निरीक्षण को पहुंचे विधायक

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को गोविंदनगर स्थित कूड़ाघर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
उन्होंने बताया कि उनके शहरी विकास मंत्री कार्यकाल में कूड़ाघर को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके लिए अब लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। कहा कि कार्यदायी संस्था को छह माह के भीतर कूड़ा हटाने का कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में पूरे क्षेत्र को साफ कर जनता को राहत दी जाए। उन्होंने डीएफओ को लालपानी बीट में प्रस्तावित नए डंपिंग जोन के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति देने के निर्देश भी दिए।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी दीपक बिष्ट, शिवकुमार गौतम, हरीश आनंद, चंद्रमोहन पोखरियाल, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।



