ऋषिकेश

Rishikesh: ढालवाला में प्रस्तावित एसटीपी पर आपत्ति

मंत्री सुबोध उनियाल से पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने की मुलाकात

ऋषिकेश, 24 सितम्बर। ढालवाला में प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को लेकर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को क्षेत्रवासियों की आपत्तियों और समस्याओं से अवगत कराया।

कैबिनेट मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि प्रस्तावित स्थल पर घनी आबादी, लाल बहादुर शास्त्री बेसिक स्कूल, चंद्रभागा नदी मौजूद है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत प्रस्तावित एसटीपी प्लांट को अन्य उपयुक्त और सुरक्षित जगह बनाया जाना चाहिए।

इस दौरान मंत्री उनियाल को नगरपालिका के वार्ड 11 स्थित चीनी गोदाम रोड के निर्माण से जुड़ी समस्या से भी अवगत कराया गया। उनियाल ने बताया कि संबंधित मामला शासनस्तर पर लंबित है।

मौके पर नगरपालिका सभासद विनोद सकलानी, शांति देवी नौटियाल, निधि पंवार, किरण पैन्यूली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button