
ऋषिकेश। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं के परीक्षा परिणामों में निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) के छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की।
परीक्षा परिणामों में आराध्य थपलियाल ने 97.6%, नैतिक डबराल ने 97.4%, पीयूष झा ने 94.6%, परीति पुलामी ने 94%त्र कृष्णा ने 93.2%अंक हासिल किए। संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और संचालक संत जोध सिंह महाराज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी, प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा और प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



