ऋषिकेश

शहीद भगत सिंह की जयंती पर पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में सम्मान कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 116वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। कहा कि जिस तरह देश को आजादी दिलाने में शहीद भगत सिंह का योगदान रहा, उसी तरह देश में स्वच्छता के लिए पर्यावरण मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

गुरुवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण मित्र कस्तूरी देवी, निरादारी देवी, रीता देवी, मंजू देवी, कुन्ता देवी, सोना देवी, गुड्डी देवी, नानकी देवी, प्रवीना देवी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में भगत सिंह और उनके परिवार के योगदान को याद किया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले भगत अच्छे वक्ता, पाठक, लेखक और पत्रकार भी थे। 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने आयरलैंड, फ्रांस और रूसी क्रांति का गहरा अध्ययन कर लिया था। उन्हें भारत में समाजवाद का पहला प्रवक्ता माना जाता है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, माधवी गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह, महामंत्री अभिनव पाल, पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र बिरला, नंदकिशोर जाटव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button