ऋषिकेशएजुकेशन

Rishikesh: एनडीएस में उत्साह से मनाया गया आजादी का जश्न

ऋषिकेश, 15 अगस्त। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) में महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज के मार्गदर्शन में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

शनिवार को विद्यालय परिसर में चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेणु सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, वरिष्ठ समन्वयक मुकुल तायल, हेड मिस्ट्रेस नीरु अरोड़ा की मौजूदगी में आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अथर्व पोखरियाल ने देशभक्ति की कविता ’उस भारत से आता हूं’ का पाठ किया। वहीं छात्रा तृप्ति ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता का महत्व बताया। गायन समूह ने ’यह देश मेरी जान है ईमान है मेरा’ की प्रस्तुति दी।

समापन पर प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button