चमोली गढ़वाल

टनल हादसाः 01 लापता श्रमिक रेस्क्यू, 02 की तलाश जारी

Pipalkoti Tunnel Accident : गोपेश्वर, 15 अगस्त। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त के हादसे में लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान लापता तीन में से एक श्रमिक को रेस्क्यू किया कर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया। जबकि दो मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च कर रही हैं। टनल में पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमें संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों कर सकें।

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत व बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा श्रमिकों तक पहुंचने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button