देहरादून

उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

देहरादून, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा। आठ पुलिस कार्मिकों का चयन सेवा और छह का चयन विशिष्ट कार्यों के आधार पर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई घोषणा के अनुसार सेवा के आधार पर चयनित कार्मिकों में पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक चमोली त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय मनीष जस्वाल, निरीक्षक नागरिक पुलिस पुलिस मुख्यालय गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस पुलिस मुख्यालय मोहम्मद यासीन और गुल्मनायक 40वीं वाहिनी पीएसी दिनेश चन्द्र शामिल हैं।

जबकि विशिष्ट कार्य के लिए स्वर्गीय निरीक्षक एलआईयू देहरादून मनोज मनराल और स्वर्गीय उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस टिहरी गढ़वाल विनोद कुमार को मरणोपरांत पदक प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सुनील कुमार मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना देहरादून शान्तनु पराशर और पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मनोज असवाल को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है। विश्वास जताया कि इस सम्मान से समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button