Rishikesh: श्रद्धा के साथ मना जोध सिंह महाराज का जन्मोत्सव

ऋषिकेश, 14 अगस्त। निर्मल आश्रम में संत बाबा जोध सिंह महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश समेत ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
आश्रम परिसर में जन्मोत्सव का शुभारंभ श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग के साथ हुआ। इसके बाद संतों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के बाद महंत राम सिंह महाराज व संत जोध सिंह महाराज ने संगत को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर सरदार विक्रमजीत सिंह, ललिता कृष्णास्वामी, डॉ. सुनीता शर्मा, अमृतपाल डंग, हरप्रीत सिंह, आत्मप्रकाश बाऊजी, अजय शर्मा, बलविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, हरमनप्रीत सिंह, अशोक जोशी, दिनेश शर्मा, गुरजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, तरणजीत सिंह, शम्मी पैन्यूली, विनोद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।



