उत्साह के साथ मनाया गया करपात्री महाराज का जन्मदिन

ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थान जनार्दन आश्रम दंडीबाड़ा में ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री महाराज के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करपात्री महाराज को नमन किया गया।
आश्रम के प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज का नाम स्वामी हरिहरानंद था। महाराज स्वामी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार प्रसार के लिए आजीवन प्रयास किया। रामराज्य की पुनर्स्थापना, वेदों का संरक्षण, गोवंश का संरक्षण, गो माता को राष्ट्रमाता, गंगा का संरक्षण जैसे सनातन मुद्दों पर वह सदैव सजग रहे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र मिश्रा, एलपी पुरोहित, डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान, जितेन्द्र भट्ट, राधाकृष्ण अमोला, भोलाराम शास्त्री, शंकरमणि भट्ट, आचार्य सुरेश पंत, विशाल शर्मा, अमन सेमवाल और आश्रमवासी छात्र मौजूद रहे।