
ऋषिकेश। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को नगर निगम के वार्डों में संचालित करने को लेकर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ कांग्रेस के नगर निगम पार्षदों ने चर्चा की।
मंगलवार को नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह के निजी कार्यालय में चर्चा को जुटे। उन्होंने पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान को नगर के वार्डों में संचालित करने पर चर्चा की। बताया कि पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों तक पहुंच कर अभियान को चलाएंगे। जिसमें आम आदमी को महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा आदि मसलों पर मौजूदा हालात से अवगत कराया जाएगा।
एडवोकेट राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को अभियान के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी। उनके सामने पार्षदों और कार्यकर्ताओं से आए सुझावों को भी रखा जाएगा। इसके बाद वार्डों में अभियान चलाया जाएगा।
चर्चा में कांग्रेस पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, राधा रमोला, गुरविंदर सिंह गुरी, भगवान सिंह पवार, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, अजीत सिंह गोल्डी, चेतन चौहान, पूर्व सभासद प्यारेलाल जुगरान, बृजपाल राणा, रजनीश सेठी आदि मौजूद थे।