देहरादून

सीएम के सामने उठी बिजली, पानी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

• धामी बोले- समस्याओं को समाधान करना सरकार की प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और उनका समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, सरकार द्वारा अधिकांश सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान करवाना है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button