ऋषिकेशहादसा

ऋषिकेशः गंगा नदी में डूबा दिल्ली का 20 वर्षीय ‘शौर्य’

ऋषिकेश, 16 जून। मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र स्थित साईं घाट पर मंगलवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने पुलिस के साथ तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि शाम तक युवक का पता नहीं चला।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से सात युवकों का एक समूह ऋषिकेश घूमने आया था। सुबह करीब 8 बजे सभी युवक साईं घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इसी दौरान शौर्य नागर (20) निवासी गौतमबुद्ध नगर (यूपी) नदी में तैरने का प्रयास करने लगा। लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में विलीन हो गया।

चलाया जा रहा गहन खोजी अभियान एसडीआरएफ की टीम नदी के किनारों, संभावित बहाव क्षेत्रों और गहराई वाले स्थानों पर सुनियोजित ढंग से सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे गंगा के तीव्र बहाव को देखते हुए बिना सुरक्षा उपकरणों के नदी में न उतरें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और केवल चिन्हित व सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button