रायवाला। केंद्रीय विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति’ विषयक पांच दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी भारतीय स्वतंत्रता के बाद हुए विभाजन से जुड़े 52 से अधिक चित्रों को प्रदर्शि किया गया है।
बुधवार को केवी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य नत्थाराम उपाध्याय के उत्तराधिकारी डॉ. विनोद उपाध्याय, राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह बिष्ट, चंद्रा बिष्ट और प्रधानाचार्या अनीता बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने कहा कि देश के विभाजन की विभीषिका क्रुर और अमानवीय थी। इसे याद कर मन सिंहर उठता है।
प्रधानाचार्या अनीता बिष्ट ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त तक जारी रहेगी। जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के विभाजन की जानकारी देना है। मौके पर एके वर्मा, विजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संजीव उपाध्याय, मनमोहन सिंह नेगी, बीके शर्मा, आशा नैथानी, राजेश भट्ट, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।