Punjab Election 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से झाडू फेर दी। ताजा रुझान में आप सबसे अधिक 92 सीटों पर आगे चल रही। अब तक आप 44 सीटें जीत चुकी है। जबकि 48 सीटों पर वह आगे चल रही है।
सत्तासीन कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वह 4 सीटें जीत चुकी और 14 सीटों पर आगे चल रही है।
तीसरे नंबर पर 3 सीटों के साथ शिरोमणि अकाली दल है। अकाली दल अभी तक 1 सीट पर जीती है, तो 2 पर आगे चल रही है।
पंजाब में भाजपा को 2 और बसपा को 1 सीट पर आगे है। अन्य के खाते में 1 सीट आई है।