ऋषिकेशस्वास्थ्य

नंदिनी फाउंडेशन ने एम्स को सौंपे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर

ऋषिकेश। नंदिनी फाउंडेशन ने मरीजों की सुविधा के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को 20 व्हील चेयर और स्ट्रेचर (ट्रॉली) प्रदान की गई।

चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं नंदिनी फाउंडेशन के प्रमुख हर्षवर्धन शर्मा नेएम्स, ऋषिकेश प्रशासन को व्हीलचेयर स्ट्रेचर सौंपे। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा संस्थान को 10 व्हील चेयर व 10 स्ट्रेचर (ट्रॉलियां) दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि एम्स में दिन प्रतिदिन बढ़ती पेशेंट्स की संख्या के चलते कई बार उपलब्ध संसाधन कम प्रतीत होते हैं। ऐसे में नंदिनी फाउंडेशन द्वारा दी गई व्हील चेयर और ट्रॉलियों का लाभ मरीजों को मिलेगा। पीआरओ ने संस्था द्वारा जनहित के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

मौके पर डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, एमएस प्रो. बी. सत्याश्री, डीएमएस डॉ. रवि कालरा, डॉ. पुनीत धमीजा, एपीआरओ डॉ. श्रीलॉय मोहंती, भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा, वरुण शर्मा, पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, अशोक रस्तोगी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!