नरेंद्रनगर। महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के नेतृत्व में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान ओमगोपाल ने कहा कि
रविवार को नरेंद्रनगर में कांग्रेस की देवप्रयाग और नरेंद्रनगर इकाई ने महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान सिलेंडर पर फूलमालाएं अर्पित की गई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
धरने पर बैठे पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि 12 दिनों में लगातार 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर 100 पार करने, कमर्शियल रसोई गैस के दाम में ₹250 की वृद्धि के साथ ही खाद्य सामग्री, स्टेशनरी और दवाईयों में 25þ से अधिक की बढ़ोत्तरी कर भाजपा ने अपने जनविरोधी चेहरे को दिखा दिया है। कहा कि कांग्रेस भारत को महंगाई मुक्त कर ही दम लेगीं यह अभियान अब समूचे देश में तेज होगा।
कांग्रेस नेता वीरेंद्र कंडारी ने कहा कि 2013-14 में 350 रुपये के गैस सिलेंडर को भी महंगा बताने वाले भाजपा के नेता आज सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई पर भी छुप गए हैं। प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रही है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि महंगाई मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ढालावाला और आज दूसरे चरण में नरेंद्रनगर में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस महंगाई को रोकने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखेगी।
प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष मनवीर नेगी, नगर अध्यक्ष ढालवाला महावीर खरोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र राणा, दुर्गा राणा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष अजय रमोला, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, शुभम भट्ट, जिला उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, युवा जिला अध्यक्ष कपिल जोशी, सर्वेन्द्र कंडियाल, दुर्गेश उनियाल, भावना जोशी, पूनम नेगी, आशा पंवार, विक्की चौहान, राजपाल नेगी आदि शामिल रहे।