हादसा
गंगा बह रही ‘महिला’ के लिए ‘देवदूत’ बनी जलपुलिस
स्थानीय बोट चालक की मदद से किया महिला को रेस्क्यू

ऋषिकेश। गंगा में बह रही महिला के लिए जलपुलिस की टीम देवदूत बनी। टीम ने बोट चालकों की मदद से रेस्क्यू कर महिला की जान बचाई। जिस पर यहां मौजूद यात्रियों ने पुलिस को थैंक्स कहा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को करीब साढे तीन बजे पुलिस थाने को एक महिला के गंगा में बहने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने तत्काल जल पुलिस को मौके पर एक्टिव किया। जल पुलिस की टीम बोट चालकों के साथ गंगा में रेस्क्यू को उतरी। जिसके कुछ ही देर में महिला को सकुशल बचा लिया गया। बताया गया कि अनिता पुत्री नारायण सिंह शुगर मिल खता डोईवाला की रहने वाली हैं।
रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रवि राणा, रविन्द्र सिंह, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी, लखमीरी पंचम, बोट चालक रामप्रकाश शर्मा और अकित कुकरेजा शामिल थे।