सिंगल यूज प्लास्टिक पर 7 दुकानदारों का चालान
नगरपालिका मुनिकीरेती प्रशासन ने चलाया ढालवाला में अभियान
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/04/10-apr-23-munikireti-nagrpalika.jpg)
मुनिकीरेती/ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला प्रशासन ने ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया। 100 से अधिक दुकानों में चेकिंग के दौरान कुछ में पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल आदि मिले। जिनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के साथ क्विक रिस्पांस टीम ने फोर्स की मौजूदगी में करीब 100 से अधिक दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चेकिंग की। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री की बिक्री और उपयोग करने वाले दुकानदारों का चालान काटा गया। इसबीच प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने वाले दुकानदारों को प्रोत्साहित भी किया गया।
सफाई निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल, स्ट्रा, चम्मच, कांटे आदि पर प्रतिबंध है। निकाय इसकी रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। बताया कि अभियान के दौरान 7 दुकानों का चालान कर कुल 5000 रुपये का राजस्व वसूला गया।
मौके पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, जितेंद्र सजवाण, किशनलाल भट्ट, विरेंद्र पोखरियाल, दीपक ममगाईं, सुपरवाइजर मुकुल, गौरव आदि मौजूद थे।