ऋषिकेश
चौदहबीघा में पालिकाध्यक्ष ने रखी प्रवेशद्वार की नींव

ऋषिकेश, 18 अक्टूबर। नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला के वार्ड छह (चौदहबीघा) में अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और सभासद बबीता रमोला ने प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि प्रवेश द्वार क्षेत्र की पहचान और सुंदरता के प्रतीक होते हैं। ऋषिकेश से मुनि की रेती में प्रवेश के प्रारंभिक स्थल पर बना यह द्वार क्षेत्र को नई पहचान देगा। कहा कि पालिका की सीमाओं पर आवश्यकतानुसार अन्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे।
सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला ने वार्ड में स्वच्छता, सफाई व्यवस्था और जनहित से जुड़े कार्यों प्राथमिकता देने की बात कही। कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जाएगा।



