देहरादून

18 तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें

सचिव लोनिवि ने सुबह सवेरे किया दून की सड़कों का निरीक्षण

देहरादून, 17 अक्टूबर। प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने शनिवार तड़के सुबह 6 बजे देहरादून के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सचिव ने बताया कि सड़कों को 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है। जिसे हासिल करने के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। साथ ही सड़क सुधार व गड्ढा भरान में तेजी लाने के साथ नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

कालीदास रोड टर्न से शुरू निरीक्षण कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट आदि प्रमुख मार्गों तक पहुंच कर पूरा हुआ। इस दौरान उन्होंने सड़कों की मौजूदा स्थिति और सुधार कार्यों की प्रगति को देखा।

सचिव ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। कहा कि लोनिवि प्रदेशभर में सड़क सुधार अभियान की निगरानी कर रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोनिवि विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी, अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button