ऋषिकेश
ऋषिकेशः जर्जर कैनाल रोड पर भड़के विधायक

ऋषिकेश, 16 अक्टूबर। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में कैनाल रोड का निरीक्षण किया। सड़क की जर्जर हालत पर नाराजगी जताते हुए अग्रवाल ने अधिकारियों को त्योहारों से पहले पेचवर्क कराने के निर्देश दिए।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि हाल में बनी सड़क का खराब होना गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क को दुरूस्त करने के लिए कहा। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
मौके पर सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र श्रीकोटी, कनिष्क अभियंता संजीव चौहान, प्रधान किशोर पैन्यूली, गोविंद सिंह महर, सतपाल राणा, मानवेंद्र कंडारी, गणेश भट्ट, अभिलाषा बहुगुणा, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।



