ऋषिकेश

मुनिकीरेतीः देशप्रेम के नारों संग निकली तिरंगा यात्रा

ऋषिकेश, 13 अगस्त। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई।

गुरुवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट की अगुवाई में सभासद और पालिकाकर्मियों ने कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू की। हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीडब्लूडी तिराहा तक रैली निकाली गई।

पालिकाध्यक्ष बिजल्वाण ने कहा कि देशप्रेम के बिना राष्ट्र की प्रगति असंभव है। हमें हमेशा अपने देश की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

रैली में सभासद विनोद खंड़ड़ू, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, अजय रमोला, रोहित गोडियाल, सच्चिदानंद पैन्यूली, दिनेश कृषाली, सचिन, प्रद्युमन कृषाली, कैलाश सेमवाल, नितिन सती, कमल चौहान, संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, मायाराम, राजू आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button