एजुकेशन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

ऋषिकेश। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति गंगाभोगपुर की ओर से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं औऱ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

रविवार को यमकेश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत गंगाभोगपुर मल्ला में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान बबीता नेगी व वरिष्ठ नागरिक जगदीश प्रसाद रणाकोटी ने किया। प्रधान बबीता नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड के पहाड़ी व सुदूर क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए उनको मार्गदर्शन व भौतिक सुविधाओं की जरूरत है।

सम्मानित होने वालों में यमकेश्वर ब्लॉक टॉप करने वाली राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तल्ला बणास की प्रियंका बिष्ट पुत्री दीपक बिष्ट (हाईस्कूल में 93% अंक) राजकीय इंटर कॉलेज गंगाभोगपुर की छात्रा ऋतु पुत्री रमेश चन्द्र, हाईस्कूल में 89.2% अंक गंगाभोगपुर इंटर कालेज के ही इन्टर में सुशील पुत्र उमाशंकर 83.2% अंक, राइका किमसार से आदित्य नेगी पुत्र दिलावर सिंह हाई स्कूल में 78.2%अंक, राईका किमसार से समीक्षा पुत्री संजय कुमार इन्टर में 82.6% अंक, राजकीय हाई स्कूल अमोला से मोनिका पुत्री महेशानन्द हाई स्कूल 72.8% शामिल हैं।

समारोह में सभी मेधावि बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट की प्रधानाध्यापिका रेखा शर्मा, सहायक अध्यापिका सुनीता नेगी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह रावत ने किया। मौके पर त्रिलोक सिंह रावत, पूरण चन्द कुकरेती, समिति गंगाभोगपुर के सचिव अर्जुन सिंह नेगी, कल्याण सिंह भंडारी, उपप्रधान अनिल नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान महेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमा देवी, गोपाल अधिकारी, डीएस रावत, दिगंबर धामंदा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button