
देहरादून। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल होंगे। एक दिन पहले बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद उनकी नियुक्ति हुई है।
उत्तराखंड के सैन्य बाहुल्य प्रदेश होने के नाते 2022 के आम चुनाव के दृष्टिगत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की नियुक्ति को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। जबकि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।