
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। लक्ष्मणझूला पुल की जगह अब नए ब्रिज निर्माण को राज्य सरकार ने करीब 68 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है। दिसंबर से 132.20 मीटर लंबे झूलापुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। नए पुल को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोग में खुशी है। जिसपर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया है।
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि मियाद पूरी होने के बाद जनसुरक्षा के मद्देनजर लक्ष्मणझूला पुल पर आजावाही रोक दी गई थी। पुल पर आवागमन बंद होने से स्थानीय व्यापारियों और लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थी, जिसपर राज्य सरकार ने तत्काल नए झूलापुल के निर्माण की घोषणा की। अब सरकार ने 132 मीटर लंबे झूलापुल निर्माण के लिए 6886.20 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
अधिशासी अभियंता आरिफ खान ने बताया कि भू-परीक्षण के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया जारी है। ब्रिज निर्माण का कार्य दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
उधर, वित्तीय स्वीकृति पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार भी जताया है। जिनमें नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, तपोवन प्रधान चैन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख विनीता बिष्ट, सुलोचना कपरुवान, किरण, अर्चना चौहान, त्रिलोक भंडारी, हरि सिंह रावत, राजेश शर्मा, अंशुल शर्मा आदि शामिल हैं।