उत्तराखंडहादसा

जंगल में महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत

घायल अन्य चार महिलाओं को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

Elephant Attack On Women’s:  कोटद्वारः लैंसडाउन वनप्रभाग अंतर्गत लालपुर क्षेत्र के ग्वालगढ़ में चारापत्ती लेने गई महिलाओं पर जंगली हाथी ने अचानक से हमला बोल दिया। हाथी से बचने के लिए भागते समय एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। महिलाएं चारापत्ती के लिए ग्वालगढ़ के पास जंगल में गई थी। इसबीच अचानक ही सामने आए एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया। महिलाएं हमले से बचने के लिए भागी, मगर एक महिला लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी निवासी ध्रुवपुर गिर गई। जिसे हाथी ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाथी के हमले के दौरान सुनीता जखववाल (40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन (37) पत्नी अजय कुमार, अनिता देवी (42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक एवं स्पीकर ऋतू खंडूड़ी भूषण ने घायलों का हाल-चाल जाना। डॉक्टरों को महिलाओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं मृत महिला के परिजनों को मुआवजा के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button