ऋषिकेश

रायवाला कराटे एकेडमी के किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सम्मानित

रायवाला। रायवाला कराटे एकेडमी की ओर से किकबॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप के विजेताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि कर्नल योगेश ने खेलों को अनुशासन और आत्मविश्वास का माध्यम बताया।

अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र नौटियाल ‘वीरू’ ने उम्मीद जताई कि एकेडमी के खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

संचालक सचिन कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें आरोही त्रिवेदी, हिमांशु, आदित्य कुमार, अंशिका और आर्यन ने स्वर्ण और सलोनी, आयुष व शानू ने रजत पदक जीते। उनका चयन अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

मौके पर कविता नेगी, पूजा पुंडीर, सुमन, जागृति नेगी, कुसुम, ईशान, अथर्व, अनुराग, शुभम कुमार, शुभम पंचाल, सुग्रीव, तमन्ना, परंपरा सेमवाल, आयुष नेगी, युवराज, नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button