उत्तराखंड

Action: महाराज ने विभाग से उखड़वाई यहां सड़क, यह है मामला

Uttarakhand: देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-बुआखाल में खराब गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण कार्य पर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने 10 मीटर सड़क की सतह को ही उखड़वा दिया। साथ ही विभाग को मानकों के अनुरूप निर्धारित मोटाई में डीबीएम से रिलेईंग कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मामला है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) काशीपुर-बुआखाल में बीरोंखाल से मझगांव और थैलीसैण से सलोनधार के बीच का। सड़क के सुधारीकरण कार्य में खराब गुणवत्ता की खबरें मीडिया में आने पर लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने संज्ञान लिया। जिसके बाद उनके निर्देश पर विभाग द्वारा 10 मीटर तक डीबीएम की सतह को उखाड़ा गया।

महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बताया कि उक्त स्थान पर धूप नहीं आने से नमी के कारण डी.बी.एम. की सतह उखड़ गई थी। बताया कि ई.पी.सी. मोड के अंतर्गत निर्माण एवं सुदृढीकरण के लिए संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।

महाराज ने बताया कि जेसीबी से 10 मीटर तक सड़क पर स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग कार्य किया जाएगा। सुधारीकरण का काम जल्द शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button