
Alto Car Accident Kalsi : विकासनगर। कालसी के सिंघोर बैराट रोड पर एक ऑल्टो कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की खबर है। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य कार सवार घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आज बुधवार सुबह की है। कालसी के सिंघोर बैराट रोड पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार में 4 लोग सवार थे।
स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से सभी कार सवार चार लोगों को खाई से बाहर निकाला। जिनमें एक महिला गांगरो गांव निवासी सामो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने अन्य घायलों को निजी वाहनों से विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बताया गया कि तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार दुर्घटना के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।