देहरादूनस्वास्थ्य

मरीजों को बाहर से न खरीदनी पड़े दवाईयां: उनियाल

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएचसी रायपुर का किया औचक निरीक्षण

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही संचालित ईसीजी ओपीडी का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को अपने दायित्वों का संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदने की जरूरत न पड़े।

इसके अलावा मंत्री ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button