ऋषिकेशएजुकेशन

एसबीएम के NCC कैडेट्स ने जीते 10 स्वर्ण और 8 रजत

ऋषिकेश। रुड़की में आयोजित एनसीसी कैंप में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने पदक विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया।

सीनियर एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि 31 यूके बटालियन के कोटद्वार, कालागढ़, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून के लगभग 700 कैडेट्स ने रुड़की में एनसीसी शिविर में प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांच, रस्साकस्सी में सात और वॉलीबॉल में छह पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जूनियर विंग एनसीसी अधिकारी विकास नेगी ने बताया कि कुल 18 पदकों में विद्यालय ने 10 स्वर्ण और 8 रजत पदक प्राप्त किए।

मौके पर शिक्षक डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत सिंह रावत, शालिनी कपूर, नीलम जोशी, रंजन अंथवाल, ज्योतिर्मय शर्मा, अजय कुमार, प्रवीन रावत, रेहा ध्यानी, जगदंबा थपलियाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button