गडकरी को बताई हरिपुरकलां की कनेक्टिविटी की समस्या
![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2023/02/28-feb-23-nitin-gadkari-rajpal-negi.jpg)
ऋषिकेश। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संरक्षक राजपाल सिंह नेगी ने हरिपुरकलां ग्रामसभा की पुरानी कनेक्टिविटी को शुरू करने की मांग को पत्र सौंपा।
दिल्ली से लौटकर नेगी ने बताया कि उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मोतीचूर में फ्लाईओवर के निर्माण के बाद हरिपुरकलां ग्रामसभा की पुरानी कनेक्टिविटी कटने से अवगत कराया। बताया कि बताया कि ग्रामसभा में बड़े-बड़े आश्रम, धर्मशालाएं, धार्मिक संस्थाएं, होटल आदि के साथ करीब 40 हजार की आबादी को फ्लाईओवर के निर्माण के बाद से आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर तक पहुंचने के लिए बनी सीढ़ियों और करीब 4 फीट ऊंची दीवार को पार करना पड़ता है। बुजर्गो, बच्चों और महिलाओ इस दौरान सबसे अधिक दिक्कतें आती हैं। नेगी ने केंद्रीय मंत्री से पुरानी कनेक्टिविटी लाइन को दोबारा खोलने की मांग की है।
राजपाल सिंह नेगी ने बताया कि उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री को नेशनल हाईवे स्थित श्यामपुर फाटक में हर रोज लगने वाले जाम की स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही यहां जल्द फ्लाईओवर बनाने की मांग भी की। बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अपने विशेष कार्य अधिकारी के मार्फत उत्तराखंड एनएच के रीजनल ऑफिसर एसके सिन्हा से फोन वार्ता के दौरान समस्याओं के निराकरण को निर्देशित किया।