नैनीताल
Haldwani: सीएम धामी ने किया नगर निगम का निरीक्षण, दिए निर्देश
Haldwani News : हल्द्वानी। हल्द्वानी के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर निगम हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने नगर आयुक्त को नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटों की मॉनिटरिंग करने को भी कहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त को यह निर्देश भी दिए कि नगर निगम शहर के आंतरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसंबर तक गड्ढा मुक्त करे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए।