ऋषिकेश

मजबूत लोकतंत्र के लिए संविधान को बचाने पर जोर

मुनिकीरेती कांग्रेस द्वारा संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

ऋषिकेश। संविधान दिवस पर कांग्रेस की मुनिकीरेती ईकाई की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश का संविधान बचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत बताई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संविधान ही लोकतंत्र का आधार है। इसके आदर्शों को अपनाने और प्रचार प्रसार की जरूरत है। जागरूकता बढ़ाए बिना यह संभव नहीं होगा। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से संविधान को कमजोर कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना ही हम सब भारत के लोग से होती है, लेकिन भाजपा सरकार इसके मायने बदलकर सिर्फ कुछ लोगों के फायदे के लिए काम कर रही है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए संविधान की रक्षा और इसे सुदृढ़ बनाए रखने की जरूरत है।

गोष्ठी में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कंडारी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह राणा, प्रदीप राणा, दिनेश भट्ट, महावीर खरोला, अजय रमोला, सचिन सेलवान, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, मनोज शर्मा, लक्ष्मण राजभर, कौशल चौहान, आशीष रणाकोटी, अभिषेक भट्ट, दलबीर रावत, संजीव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button