उत्तराखंडहादसा

देवप्रयाग: गंगा नदी में समाई इनोवा कार, 3 शव बरामद

Devprayag Car Accident : देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना देवप्रयाग के पंत गांव (चकासा) के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे गंगा नदी में समा गई। हादसे में तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। जबकि चार अन्य कार सवार लापता बताए जा रहे हैं।

मंगलवार को श्रीनगर की ओर से आ रही एक इनोवा कार संख्या UK08 TA 5433 नेशनल हाईवे पर पंतगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर और सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए नदी में जा गिरा।

सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ब्यासी, श्रीनगर और ढालवाला से फ्लड रेस्क्यू और डीप डाइविंग टीमों ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। नदी के तेज बहाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गोताखोरों द्वारा पानी के भीतर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे। सभी यात्री राजस्थान के निवासी बताए जा रह हैं। रेस्क्यू टीम ने शाम तक तीन शव बरामद किए। जबकि एक गंभीर रूप से घायल को रेस्क्यू कर श्रीनगर चिकित्सालय भेजा।

प्रशासन अभी अन्य लापता लोगों की संख्या और पहचान की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button