उत्तराखंडस्वास्थ्य

Dehradun: एचएमआईएस के स्कैन एंड शेयर पर वर्चुअल ट्रेनिंग

देहरादून। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बुधवार को प्रदेश के निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों को वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने बताया कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशानुसार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को एचएमआईएस के अंतर्गत डिजिटल रूप से संचालित किया जाना है। इसके तहत लाभार्थियों की सुविधा के लिए ‘स्कैन एंड शेयर’ प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल की सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों को एचएमआईएस का प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। अब निजी चिकित्सा संस्थानों को भी इस प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान पीपीटी के माध्यम से एचएमआईएस से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। इसमें आभा आईडी के जरिए अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइनों से राहत, मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने और सेवाओं को अधिक सुगम बनाने के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही ‘स्कैन एंड शेयर’ को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहनों की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डॉ. डीपी जोशी, सूचना सुरक्षा अधिकारी रविंद्र पथानी, अमृत पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!