अपराध

Dehradun: स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 13 गिरफ्तार

Crime News : देहरादून। पुलिस ने स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब किया। इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालक 2 महिलाओं, 2 पुरुष कस्टमर और 09 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना डालनवाला पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस टीम ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुडी एनजीओ एंपावरिंग पीपल और जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यों के साथ अचानक से छापामारी अभियान शुरू किया।

दबिश के दौरान पुलिस को राजपुर रोड स्थित Spa Castle में अनैतिक देह व्यापार के साथ आपत्तिजनक स्थितियां और सामग्री मिली। इस दौरान पुलिस ने 2 पुरुष, 2 संचालक और 09 महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में स्पा संचालक द्वारा राज्य और बाहर से आई महिलाओं के जरिए देह व्यापार कराने की बात सामने आई।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और धनराशि भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, उनपर भी पुलिस कार्यवाही की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button