ऋषिकेश

Rishikesh: टीजीएमओ के अध्यक्ष बने बलबीर सिंह रौतेला

ऋषिकेश, 06 अक्टूबर। टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन प्रा.लि. (टीजीएमओ) संचालक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बलबीर सिंह रौतेला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, भानु प्रकाश रागड़ को उपाध्यक्ष और धर्मपाल तोपवाल को वित्त के पद पर चुना गया।

सोमवार को चंद्रेश्वर रोड स्थित कंपनी ऑफिस में हुई बैठक में नवनिर्वाचित संचालकों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। जितेंद्र सिंह नेगी, गजपाल सिंह रावत, यशपाल सिंह राणा, प्यार सिंह गुनसोला, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह नेगी, उत्तम सिंह नेगी, रमेश पुंडीर और गिरवीर सिंह रावत ने संचालक पद की शपथ ली।

अध्यक्ष बलबीर सिंह रौतेला ने कहा कि संस्था और वाहन स्वामियों के हित में कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। नए बोर्ड की प्राथमिकता कंपनी को प्रगति की ओर ले जाना है। उन्होंने संचालकों से आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button