
ऋषिकेश, 6 अक्टूबर। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और रिक्त पदों को लेकर युवा कांग्रेस ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। युकांईयों ने 15 दिन में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आईसीयू में पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, आपात सेवाओं की मजबूती, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की नियमित सुविधा, ओपीडी और बिलिंग काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इसके अलावा पैथोलॉजी जांच, महिला एवं स्त्री रोग सेवाओं, अस्पताल की साफ-सफाई, पेयजल और मरीजों-तीमारदारों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय की व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई गई।
थापा ने कहा कि 15 दिन में व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर सौरव वर्मा, विशाल स्नेह, हिमांशु कश्यप, निशांत बागरी, अभिषेक बंसल, आशीष चौहान, मनीष राजभर, जतिन चौधरी, विनीत सेमल्टी, सागर कोयल, अभिषेक राम, सिद्धार्थ सिंह, राहुल सहानी आदि मौजूद रहे।



