देहरादून

देहरादूनः शिकायतों के लिए बनाएं ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टमः डीएम

देहरादून। नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों की मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण और ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए।

सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 115 शिकायतें दर्ज हुई। जिनमें भूमि विवाद, ऋण माफी, बाढ़ सुरक्षा दीवार, आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त पुलिया और रास्तों से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा।

रानीपोखरी ग्रांट के आठ परिवारों ने मानसून को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की, जिस पर एसडीएम डोईवाला को सिंचाई विभाग के साथ संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिनमें तुनवाला निवासी मंजू बिष्ट और विकासनगर तहसील में लंबे समय से लंबित प्रकरण शामिल हैं।

इसके अलावा चकराता क्षेत्र में पुलिया और नहर मरम्मत, ऋण माफी, शिक्षा सहायता और अवैध अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मौके पर एडीएम (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम स्मृता परमार, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, अपर्णा ढ़ौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button