शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। गौहरीमाफी में बूथ कमेटी के गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करने का टास्क दिया गया।
ग्रामसभा में एसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला की अगुवाई में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रमोला ने कहा कि कांग्रेस 2022 के आम चुनाव को लेकर बूथस्तर तक तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए नए कार्यकर्ताओं को चुनावी जानकारियां देकर जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। कहा कि पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करना जरूरी हैं। कांग्रेस का फोकस युवाओं और महिलाओं पर है।
ज़िला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि चुनाव में हर बूथ पर युवाओ की भागीदारी महत्वपूर्ण है। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बूथस्तर पर कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।
मौके पर राजाराम कोठियाल, शेर सिंह रांगड़, जगवीर नेगी, मनदीप बगियाल, देव सेमवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, धर्म सिंह नेगी, दिलराम नौटियाल, दिनेश सिंह नेगी, शिव सिंह नेगी, जितेन्द्र सिंह, हिमांशु, आदित्य आदि मौजूद थे।