उत्तराखंडसियासत

कर्नल पहुंचे संतों के द्वार, मांगा 2022 के लिए आशीर्वाद

शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल 2022 के लिए आशीर्वाद लेने संतों के द्वार पहुंचे। कहा कि उत्तराखंड को विश्व के हिंदुओ की आध्यत्मिक राजधानी बनाना आम आदमी पार्टी का संकल्प है।

हरिपुरकलां में कर्नल कोठियाल सबसे पहले भारतमाता मंदिर के महंत और पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी से मिले। फिर इसी क्रम में उन्होंने हरिसेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती से भी मुलाकात की।

कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड को आध्यत्मिक राजधानी बनाने का सपना मिशन 2022 पूरा होते ही साकार किया जाएगा। कहा कि राष्ट्र के निर्माण में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज में जब भी कुरीतियां बढ़ी हैं सामाजिक समरसता के लिए संत समाज हमेशा आगे आया है। उन्हें आज भी आगे आने की जरूरत है।

इस अवसर पर कोठियाल ने संतों से राज्य के हित में मंत्रणा भी की और उनके सुझाव भी लिए। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद और महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कर्नल कोठियाल को शॉल ओढ़ाकर और रुदाक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।

संतों से मुलाकात के दौरान ’आप ’के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी, दिल्ली आप उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, विनोद कपरुवान, सत्यव्रत पंत, महंत विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज, नरेंद्र सिंह हिमांशु रावत, आलोक पटेल, नीरज कश्यप आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button