देहरादून

सीएम धामी ने करोड़ों के प्रस्तावों को किया मंजूर

देहरादून, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के प्रस्तावों क का अनुमोदन कर उन्हें वित्तीय मंजूरियां प्रदान की हैं।

विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में निर्माण कार्य के लिए ₹ 97.09 लाख, विकासखंड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौड़ी अंतर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण, दीवार व धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹ 22.00 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा खटीमा में ग्राम भूड महोलिया में चार बीघा जमीन पर छठ पूजा स्थल बनाए जाने के लिए ₹ 2.70 करोड़ और जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार मद्द्महेश्वर धाम को विकसित किए जाने के लिए ₹ 54.81 लाख की धनराशि स्वीकृत की।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटर मार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक सम्पर्क सीसी मार्ग का निर्माण किए जाने के लिए ₹ 62.19 लाख, जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ग्राम सूर्यनगर व ग्राम शान्तिपुरी न0-4 के मध्य स्थित गोला नदी पर 250 मीटर स्पान पीएससी सेतु का निर्माण किए जाने के लिए ₹18.78 करोड की धनराशि मंजूर की।

वहीं, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में राज्य योजना के अन्तर्गत भीमताल-नैकुचियाताल मोटर गार्ग (जिला मार्ग) के किमी 1 से 06 में 30 एमएमबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.46 करोड़ और जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र झबरेडा में राज्य योजना के अन्तर्गत अकबरपुर-खुण्डेवाली-लोदीवाला-झबरेडा नगर पंचायत तक मार्ग का पीसी के कार्य के लिए ₹ 66.68 लाख स्वीकृत किए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना श्यामपुर में टाइप तृतीय के 06 आवासों के निर्माण के लिए ₹ 3.10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹1.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button