ऋषिकेश

भाजयुमो अध्यक्ष ने बताया कांग्रेस के दावे को गलत

ऋषिकेश। भाजपा युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष विजय जुगरान ने कांग्रेस पार्टी के उस दावे को गलत बताया, जिसमें मोर्चा के वीरभद्र मंडल महामंत्री के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही गई है।

भाजयुमो वीरभद्र मंडल अध्यक्ष विजय जुगरान ने कहा कि सिंकदर नाम को कोई भी व्यक्ति युवा मोर्चा में महामंत्री नहीं है। बताया कि वर्तमान में मोर्चा के वीरभद्र मंडल में रंजीत कुमार महामंत्री के पद पर है। यह भी कि सिकंदर नाम कोई कार्यकर्ता भी मोर्चा में नहीं है।

वहीं, जुगरान ने कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए गलत जानकारियां प्रसारित करने आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में भी ऐसा ही किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button