देश-विदेशधर्म कर्म

Astro Alert: ‘शुक्र’ चल पड़ा ‘उल्टी चाल’, ऐसे रखो अपना ‘ख्याल’

मंगल के बाद अब शुक्र ग्रह कर रहा राशि परिवर्तन, राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

मंगल ग्रह के बाद अब इस महीने शुक्र भी वक्री होकर अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रह के वक्री होने का आशय है कि वह उल्टी चाल चलकर प्रतिकूल प्रभाव दिखा सकता है। इसी तरह शुक्र ग्रह आज और कल 8 दिसंबर के बीच राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जो कि सांसारिक गतिविधियों को प्रभावित करेंगे। यह कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल का। बताते हैं कि पंचांगों की तिथियां अलग-अलग होने की स्थिति में इनके गोचर में बदलाव हो सकता है।

                                                                  किन-किन तिथियों में बदलेंगे शुक्र
कुछ पंचांग के अनुसार 8 दिसंबर 2021 को दिन में 3ः43 मिनट पर शुक्र ग्रह का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश होगा। जबकि कुछ पंचांग गणकों के अनुसार 10 दिसंबर को दिन में 13-30 पल पर शुक्र वक्री हो जाएंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश के बारे में अलग-अलग राय है। परंतु सौरमंडल के सूक्ष्म गणित से पता चलता है कि 8 तारीख को इसका मकर राशि में प्रवेश हो रहा है।

राशियों पर ऐसा रहेगा शुक्र का प्रभाव

मेष राशि- सरकारी नौकरी वालों को अतिरिक्त प्रभार, प्रमोशन संभव। अधिकारियों का अतिरिक्त सहयोग मिलेगा। शुक्र के सीधी दृष्टि से सुख भाव को देखने से जातक के सुख में कमी आएगी। शुक्र जातक की माता को कष्ट देगा। जनता में जातक की प्रसिद्धि में कमी आएगी। यदि कुंडली में शुक्र ग्रह ठीक नहीं है तो वैवाहिक जीवन में खुशहाली और राजकीय कार्यों की सिद्धि के लिए शुक्र का यंत्र उचित रहेगा।

वृष राशि- जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। परंतु इसके अलावा आपका अपने भाईयों से तनाव हो सकता हैं। जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। पारिवारिक विद्रोह की नौबत आ सकती है इस सब से निजात पाने के लिए बृहस्पति और चंद्रमा का यंत्र शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- जातकों के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होने के कारण दुर्घटना की आशंका, लेकिन जातक को कोई खास चोट नहीं आएगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा कम लाभ मिलेगा। जातक के धन प्राप्ति में बाधा आ सकती है।

कर्क राशि- जातकों में जो अविवाहित हैं उन्हें शादी के बहुत अच्छे संयोग बनेंगे। इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि- छठे भाव में शुक्र के होने के कारण शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। शत्रु बनेंगे और खर्चे में कमी आएगी। पुरुष जातक की पत्नी को कष्ट हो सकता है।

कन्या राशि- जातकों के अच्छी शिक्षा दीक्षा का योग बनेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। यदि आपने कोई प्रतियोगिता परीक्षा दे रखी है, तो उसमें सफलता के योग बन रहे हैं। पुत्र पुत्रियों से स्नेह प्राप्त होगा परंतु लाभ में कमी आएगी।

तुला राशि- जनता में सम्मान प्राप्त होगा। माताजी को सुख प्राप्त होगा। माताजी का स्नेह प्राप्त होगा। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, तो वहां पर आपको दिक्कत आ सकती है। बॉस से आपकी कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि- जातकों को भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु आपको भाग्य से कम मदद मिलेगी। बनते हुए कार्यों में व्यवधान आएंगे।

धनु राशि- जातकों को अच्छे धन की प्राप्ति होगी। छोटी मोटी दुर्घटना का भी योग है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

मकर राशि- जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के विवाह में बाधा आने से सगाई भी टूट सकती है।

कुंभ राशि- जातकों के खर्चे में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। परंतु शत्रु पराजित होंगे।

मीन राशि- जातकों को धन की प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। छात्रों की पढ़ाई में इस समय अंतराल में बाधाएं आ सकती है।


संपर्क-
56/1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड।
कैंप कार्यालय म. नं. सी 800
आईडीपीएल कॉलोनी, वीरभद्र, ऋषिकेश
मोबाइल -9411153845

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button