
• उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को मतदान, मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को पोलिंग
• यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा 14, तीसरा 22, चौथा 23, पांचवा 27, छठा 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च को
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का विधिवत ऐलान कर दिया है। बताया कि यूपी में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जबकि मणिपुर में दो चरण और पंजाब, उत्तराखंड व गोवा में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा। सभी राज्यों में मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी। सभी राज्या में ईवीएम और वीवीपैट के जरिए चुनाव होंगे।
यूपी में 7 चरणों मे चुनाव
प्रथम चरण-10 फरवरी
द्वितीय चरण-14 फरवरी
तृतीय चरण-20 फरवरी
चतुर्थ चरण-23 फरवरी
पांचवा चरण-27 फरवरी
छठा चरण-3 मार्च
सातवां चरण-7 मार्च
उत्तराखंड की 70 सीटो पर एक चरण में होगा चुनाव
मतदान की तारीख 14 फरवरी
पंजाब में 14 फरवरी
गोवा में 14 फरवरी
मणिपुर में दो चरण
पहला चरण – 27 फरवरी
दूसरा चरण – 3 मार्च
क्या कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने-
समय पर चुनाव कराना हमारी जिममेदारी।
कोरोना गाइड लाइन के साथ होंगे चुनाव।
पांच राज्यों में 18.34 करोड मतदाता करेंगे वोट।
24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे।
2 लाख 15 हजार पोलिंग बूथ बढ़े।
1620 पोलिग पर महिला कर्मचारी होंगे तैनात।
एक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाता।
सभी मतदान केंद्र ग्रांउट फलोर पर होंगे।
मतदान केंद्रों में मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स होंगे उपलब्ध।
पोलिंग स्टेनशन में व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।
80प्लस और दिव्यांग और कोविड प्रभावित वोटर के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था।
उम्मीदवारों को अपराधिक जानकारी देना जरूरी।
राजनीतिक दलों को कैडीडेट की अपराधिक जानकारी देनी होगी।
यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में खर्च सीमा 40 लाख
गोवा और मणिपुर में खर्च सीमा 28 लाख।
गैर कानूनी पैसे और शराब आदि पर कड़ी नजर रहेगी।
महिला वोटर की भागीदारी बढ़ी।
राजनीतिक दलों के लिए ‘सुविधा’ एप
प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे।
वोटर को पहली बार चुनाव नियमों की पर्ची दी जाएगी।
पदयात्रा, रोड शो, साइकिल रैली, नुक्कड़ सभा पर 15 जनवरी तक रोक
डोर टू डोर कैंपने में सिर्फ 5 लोग को होगी इजाजत