
ऋषिकेश (शिखर हिमालय)। ऋषिकेश विधानसभा में आम आदमी पार्टी का कारवां बढ़ने लगा है। मंगलवार को छिद्दरवाला में कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा। विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने पार्टी में शामिल लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
हरिद्वार में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के जबरदस्त रोड शो का असर ऋषिकेश पर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आप की दस्तक के बाद लोगों में पार्टी के प्रति रूझान शुरू हुआ, जो कि अब परवाना चढ़ने लगा है। मंगलवार को छिद्दरवाला में इसका नजारा भी दिखा। क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का रोड मैप तैयार है। सरकार बनने के बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। प्रदेशवासी अब भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर आप को स्वीकार करने लगे हैं। दावा किया कि 2022 का विधानसभा चुनाव का मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच रहेगा।
मौके पर पार्टी को ज्वाइन करने वालों में चंद्रप्रकाश, रितिका देवी, नीतू ठाकुरी, शीतल ठाकुरी, राहुल कश्यप, सोम प्रकाश, कृष्ण कुमार, अमित शाही, रवि कश्यप, राजकुमार, राजा, हेमा देवी, शांति देवी, संजय कुमार, सोनी सिंह, अजय कुमार, सुनील कुमार, रोहित गोयल आदि शामिल थे।