शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी लोगों के दिलों तक दस्तक दे चुकी है। हाल में आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के रायवाला में संवाद कार्यक्रम के बाद खासकर युवाओं का ‘आप’ की ओर रुझान बढ़ा है। इसका असर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भी दिखने लगा है। हरिपुरकलां में सदस्यता कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से ज्यादा युवा पार्टी के सदस्य बने।
हरिपुरकलां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आप के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश राजे सिंह नेगी और ग्रामीण अध्यक्ष अशोक झा ने नए सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में नेगी ने कहा कि मिशन 2022 को जीतने के लिए पार्टी हर स्तर पर तैयार है। इस बार प्रदेश और क्षेत्र दोनों से ही भाजपा और कांग्रेस को विदा करना है।
राजे नेगी ने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और भावी संकल्पों को आम आदमी तक पहुंच रही है। जनता को भाजपा और कांग्रेस के जनविरोधी कार्यों से भी अवगत कराया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य और शैक्षिणिक सेवाएं की हकीकत आम लोगों को समझ आ चुकी है। इसीलिए खासकर युवाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
कार्यक्रम में सौरव पुंडीर, हिमांशु निशाद, शुभम देव, अंशु, वरुण निशाद, चंदन पाल, प्राशु पाल, गौरव जोशी, आभिषेक सिंह, राहुल कुमार, अजय सिंह, संजू, सोनू शर्मा, राहुल भंडारी, बंटी तोमर, ओम, नवीन तिवारी, राज वालिया आदि ने सदस्यता ग्रहण की। मौके पर दौरान मनोज भट्ट, मनमोहन नेगी, विक्रांत भारद्वाज, नरेंद्र कठैत, सुधीर ध्यानी, प्रभात झा, अजय रावत आदि मोजूद थे।
ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी घोषित
हरिपुरकलां में मंडल अध्यक्ष महंत विनायक गिरी द्वारा ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। हिमांशु नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज कश्यप को महामंत्री, अंकित डबराल को सह मंत्री, अमित जोशी, अभिषेक चौहान और रमाशंकर जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।