Uttarkashi News: उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट के पास तीर्थयात्रियों से भरा एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे का बताया गया है। यमुनोत्री के दर्शन कर वापस लौटने के दौरान महाराष्ट्र के यात्रियों का एक वाहन डाबरकोट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसकी सूचना एसडीआरएफ को थाना बड़कोट से मिली। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कियां घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया।
हादसे का शिकार वाहन में 13 लोग सवार थे, जो कि यमुनोत्री धाम दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे में घायल 10 लोगों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जबकि यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों का विवरण
चालक पूरणनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई
जयश्री पुत्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
अशोक पुत्र महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
घायलों का विवरण
बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
अन्नू पुत्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
रचना पत्नी अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
दिनेश पुत्र किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
मोनिका पुत्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
कृतिका पुत्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
वोदी पुत्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
लक्ष्मी पत्नी बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
प्रमोद पुत्र तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र