उत्तराखंडसियासत

Woman Candidate: न Congress को भरोसा, न BJP को विश्वास

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड की सियासत महिलाओं का प्रतिनिधित्व इस बार भी कम रहने के आसार हैं। यूपी में कांग्रेस भले ही ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ पार्टी में 40 फीसदी टिकट देने की कोशिश की है। लेकिन उत्तराखंड में उसकी पहली लिस्ट में यह अब तक 70 सीटों के बरक्स 2.1 प्रतिशत ही है। जबकि 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 में से 8 टिकट यानि की 5.6 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था।

वही, बीजेपी की बात करें तो 2017 में उसने 70 सीटों में से महज 5 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इसबार उसकी पहली घोषित लिस्ट तक यह संख्या भले ही 6 (कांग्रेस से दोगुनी) है, लेकिन उसमें तीन पुराने नाम काटे भी हैं। जो कि 2017 में 3.5 के मुकाबले 0.7 फीसदी बढ़कर 4.2 प्रतिशत है।

कांग्रेस ने 2017 में रुद्रप्रयाग, मसूरी, भगवानपुर, सल्ट, नैनीताल, हल्द्वानी, बाजपुर और सितारगंज में टिकट दिया था। जबकि 2022 के चुनाव में अभी तक मसूरी, भगवानपुर और रुद्रपुर में ही महिला प्रत्याशी उतारे हैं। नैनीताल सीट की उसकी प्रत्याशी अब बीजेपी के टिकट से मैदान में है। सल्ट में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हल्द्वानी में इंदिरा हृदयेश की मृत्यु के बाद किसी अन्य महिला की बजाए उनके बेटे सुमित को टिकट दिया गया है। जबकि रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बाजपुर और सितारगंज में पुरूष कैडिडेट पर भरोसा जताया गया है।

अभी भाजपा और कांग्रेस की क्रमशः 11 और 17 सीटों पर दूसरी सूची आनी शेष है। इसमें दोनों ही दल महिलाओं को कितना वेटेज देते हैं, यह देखना बाकी है।

2022 में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी
रुद्रपुर . मीना शर्मा
मसूरी. गोदावरी थापली
भगवानपुर . ममता राकेश

2022 में बीजेपी की महिला प्रत्याशी
देहरादून कैंट . सविता कपूर
खानपुर . कुंवररानी देवयानी
यमकेश्वर . रेनु बिष्ट
पिथौरागढ . चंद्रा पंत
सोमेश्वर . रेखा आर्य
नैनीताल . सरिता आर्य

2017 में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी
रुद्रप्रयाग – लक्ष्मी राणा
मसूरी – गोदावरी थापली
भगवान पुर – ममता राकेश
सल्ट – गंगा पंचोली
नैनीताल – सरिता आर्य
हल्द्वानी – इंदिरा हृदयेश
बाजपुर – सुनीता टम्टा
सितारगंज – मालती विश्वास

2017 में बीजेपी की महिला प्रत्याशी
रुद्रप्रयाग – शैलारानी रावत
चकराता – मधु चौहान
यमकेश्वर – ऋतु खंडूरी
गंगोलीहाट – मीना गंगोला
सोमेश्वर – रेखा आर्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button